लाइव न्यूज़ :

Bihar CM Nitish Kumar Niyukti Patra: 6341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति-पत्र?, चुनाव से पहले नौकरी की बहार!, अब तक 913000 को नौकरी, सरकार ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 4, 2025 14:57 IST

Bihar CM Nitish Kumar Niyukti Patra: अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को भी संपन्न की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।सरकार ने लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराए हैं और आगे भी 10 लाख रोजगार देने की तैयारी है।

पटनाः बिहार में नौकरी देने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को संवाद कक्ष में 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति-पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य मंत्री मौजूद थे। इस दौरान बिहार सरकार की ओर से दावा किया गया कि नीतीश सरकार के 12 लाख सरकारी नौकरी देने घोषणा के तहत अब तक 913000 लोगों को नौकरी मिल चुकी है। जल संसाधन विभाग को आवंटित 2,338 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को भी संपन्न की गई थी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने 12 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। जिसमें से अब तक 9,13,000 नौकरी दी जा चुकी है। इसके अलावा, सरकार ने लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराए हैं और आगे भी 10 लाख रोजगार देने की तैयारी है।

वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से लेकर 2020 तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में 7.3 लाख लोगों को नौकरी दी गई। इस बार अभी तक 9.3 लाख से अधिक लोगों को नौकरी दी गई है। यह टारगेट बढ़कर 12 लाख कर दिया गया है। यह स्पष्ट से जो नीतीश कुमार जी जो कहते हैं वह करते हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी को और उनके परिवार को यह रिकॉर्ड लेकर आना चाहिए कि उन्होंने कितने लोगों को नौकरी दी। नीतीश कुमार की उपलब्धि क्या जानेंगे नीतीश कुमार ने तो नौकरी दी है। लालू जी को बताना चाहिए कि अपने 15 साल में कितने लोगों को नौकरी दी। इस दौरान विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के बिहार दौरे पर कहा कि आने में किसी तरह की कोई रोक नहीं है।

प्रजातंत्र है, लेकिन, सोने की चम्मच लेकर पैदा करने वाले को बिहार की जनता ही नहीं भारत की जनता भी जान चुकी है। वहीं उन्होंने दिल्ली चुनाव पर कहां कि अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक जालसाज को वहां की जनता जान चुकी है और वहां भाजपा के सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

इस कार्यक्रम में पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, नगर विकास और आवास मंत्री नितिन नवीन, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। बता दें कि बिहार सरकार अपने 10 लाख नौकरियों के वादे को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारत अधिक खबरें

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सका विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद