लाइव न्यूज़ :

बिहार: सासाराम में सफाई के दौरान मस्जिद में धमाका, 3 लोग घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2019 20:48 IST

मुहल्ला के लोगों द्वारा घायलों को घर में छिपा मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि दबाने के प्रयास के बावजूद दबाया नहीं जा सका.

Open in App
ठळक मुद्देबम विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद की चाहरदिवारी की दीवार टूट गई है. बम विस्फोट की घटना के बाद मस्जिद के आसपास और परिसर में रह रहे लोग फरार हो गये हैं.

बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के मोची टोला मुहल्ला स्थित एक मस्जिद में आज सुबह बम विस्फोट की आवाज से पूरा मुहल्ला दहल गया. बम विस्फोट में मस्जिद की सफाई करने में लगे तीन मजदूर घायल हो गए. हालांकि मुहल्ला के लोगों द्वारा घायलों को घर में छिपा मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि दबाने के प्रयास के बावजूद दबाया नहीं जा सका.

घटना के बाद सक्रिये हुई पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो गंभीर रूप से घायल मोची टोला निवासी 55 वर्षीय मो. सेराज राईन व मो. वकील के घर से बरामद किया गया. जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य दो घायल अभी पुलिस के सामने नहीं आए हैं.

बम विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद की चाहरदिवारी की दीवार टूट गई है. विस्फोट से उड़े ईंट के टुकड़ों से पास में स्थित रामनाथ चौधरी का किराना दुकान क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि उस समय दुकानदार के दुकान से बाहर रहने के कारण वह बच गया. वहीं, बम फटने से चारों तरफ कोहराम मच गया. विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज तकरीबन 3 किलोमीटर के आसपास में सुनाई पड़ी. बम विस्फोट की घटना के बाद मस्जिद के आसपास और परिसर में रह रहे लोग फरार हो गये हैं. 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सासाराम एएसपी हृदय कांत और सदर एसडीओ राजकुमार गुप्ता घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन करने लगे. साथ ही वहां मौजूद घरों में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है ताकि घटना की कोई जानकारी मिल सके. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला कि मस्जिद परिसर में बम कहां से आया? बम रखने वालों का उदेश्य क्या था?

इसकी भी जानकारी नहीं मिली है. एएसपी ने बताया कि जल्द ही बम रखने के कारणों का पता कर लिया जाएगा. घटना के संबध में उन्होंने बताया कि मस्जिद की मरम्मती का काम एक माह से चल रहा है. इस दौरान कचरों को सफाईकर्मियों द्वारा परिसर में एक जगह जमा किया गया था.

सफाई कर्मी कचरा में आग लगा रहे थे. जैसे ही कचरा में आग लगा कि जोरदार विस्फोट हुआ. जिससे तीनों सफाईकर्मी जमीन पर गिर गए व मस्जिद की चाहरदिवारी की दीवार गिर गई. यहां बता दें कि कुछ साल पहले भी इसी मोहल्ले में बम बनाने का कारोबार चल रहा था. जिसके बाद बम कारोबारी की घर पर ही बम विस्फोट होने से इलाके में दहशत फैल गया था. वहीं इलाका होने से पुलिस प्रशासन भी मामले की छानबीन में फौरन जुट गया है.

टॅग्स :बिहारसासारामबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?