लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनावः राजद में बवाल, अमरेश राय ने दिया इस्तीफा, तेज प्रताप यादव से हुआ था झगड़ा, जानिए क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2020 16:57 IST

समस्तीपुर जिले के युवा राजद जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बताया कि हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. अमरेश राय ने कहा कि मंगलगढ़ में तेजस्वी यादव की सभा में शामिल होने वे गये थे, जहां उन्हें देखते ही तेज प्रताप ने उन पर गाली देने का आरोप लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लाल तेजप्रताप यादव के लिए गुस्सा फूट पड़ा है.तेज प्रताप बात पर अडे़ रहे. इसके बाद वे चुपचाप सभा से निकल आये और पद से इस्तीफा दे दिया. हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले समस्तीपुर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के लाल तेजप्रताप यादव के लिए गुस्सा फूट पड़ा है.

ऐन चुनाव से पहले के समस्तीपुर जिले के युवा राजद जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बताया कि हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. अमरेश राय ने कहा कि मंगलगढ़ में तेजस्वी यादव की सभा में शामिल होने वे गये थे, जहां उन्हें देखते ही तेज प्रताप ने उन पर गाली देने का आरोप लगाया.

जिसका प्रतिवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह झूठा आरोप है. तेज प्रताप बात पर अडे़ रहे. इसके बाद वे चुपचाप सभा से निकल आये और पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बताया कि हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप के व्यवहार से क्षुब्ध होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है.

इससे पहले हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव रविवार को मंगलगढ़ मैदान में घोडे़ पर चढ़ गए और मैदान में चक्कर लगा कर उतर गए. इससे पहले भी तेजप्रताप हसनपुर में प्रचार-प्रसार के दौरान टैक्टर से खेत जुताई, चारा कटाई भी कर चुके हैं. इसके अलावा खेल के मैदान में तेजप्रताप ने क्रिकेट भी खेला है. अब जबकि कल मंगलवार को उनके क्षेत्र में मतदान होने जा रहा है, ऐसे वक्त में पार्टी कार्यकर्ताओं में जारी नाराजगी का नुकसान उन्हें उठाना पड़ सकता है.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीचुनाव आयोगलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है