लाइव न्यूज़ :

जमानत ने व्यवस्था में हमारा विश्वास मजबूत कियाः दिशा रवि की मां

By भाषा | Updated: February 23, 2021 22:10 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 फरवरी पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की मां ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की एक अदालत से उनकी बेटी को जमानत मिलने से व्यवस्था में उनका विश्वास मजबूत हुआ है।

दिशा रवि की मां मंजुला ने कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, "मुझे खुशी है कि उसे जमानत मिल गई। इसने व्यवस्था में हमारे विश्वास को मजबूत किया है "

दिशा के पिता रवि भी मौजूद थे।

मंजुला ने कहा कि उनकी बेटी बार-बार उन्हें मजबूत रहने के लिए कह रही थी।

उन्होंने कहा " अब वह (जेल से) बाहर आएंगी।"

इस बात पर जोर देते हुए कि उनकी बेटी ने कुछ भी गलत नहीं किया है, मंजुला ने उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो मुश्किल समय में उनकी बेटी के साथ खड़े रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने दिशा रवि को 13 फरवरी को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया था और दिल्ली ले गई थी।

उन्हें सोशल मीडिया पर किसानों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित "टूलकिट" कथित रूप से साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिशा रवि को मंगलवार को यह कहकर जमानत दे दी कि पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्य ‘‘कम एवं अधूरे’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया