लाइव न्यूज़ :

बघेल ने रक्षा मंत्री से बिलासपुर में प्रस्तावित सैन्य छावनी की स्थापना शीघ्र करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 20, 2021 16:48 IST

Open in App

रायपुर, 20 फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर बिलासपुर में थल सेना की प्रस्तावित छावनी की स्थापना शीघ्र करने का अनुरोध किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री का ध्यान राज्य में सैन्य संस्थानों के विकास के प्रयास की ओर आकर्षित करते हुए लिखा है कि राज्य ने लगभग 1000 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय को बिलासपुर में थल सेना छावनी की स्थापना करने के लिए आबंटित की हुई है, और छावनी की स्थापना की प्रक्रिया लंबित है।

बघेल ने पत्र में लिखा है, ‘‘आरंभ में थल सेना छावनी की स्थापना के लिए हवाई पट्टी की आवश्यकताओं को बताया गया था। राज्य सरकार ने इस इलाके की विमानन आवश्यकताओं को देखते हुए हवाई पट्टी का विस्तार करा कर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली है। बिलासाबाई केवटींन हवाईअड्डा बिलासपुर अब डीजीसीए द्वारा 3सी वीएफआर कैटगरी में मान्यता प्राप्त है। अब यह हवाई पट्टी नागरिक विमानन और थल सेना के विमानन से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपलब्ध है।’’

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘आगामी एक मार्च से बिलासपुर से व्यावसायिक यात्री सेवाएं आरंभ हो रही है। राज्य सरकार चक्रभाठा, बिलासपुर में थल सेना छावनी की स्थापना के लिए उत्सुक है। राज्य में आर्मी छावनी की स्थापना से इस इलाके के समुचित विकास में गति आएगी। साथ ही थल सेना छावनी की राज्य में उपस्थिति नक्सलवादी उग्रवाद के उन्मूलन की दिशा में सहायक होने की भी आशा है।’’

पत्र में लिखा है कि थल सेना छावनी की स्थापना से राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को होने वाले लाभों को देखते हुए राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय से इसकी स्थापना शीघ्रातिशीघ्र करने के लिए आग्रह करना चाहती है। इस दिशा में राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय और थल सेना की अन्य संबंधित आवश्यकताओं पर भी विचार करने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस संदर्भ में राज्य सरकार रक्षा मंत्रालय के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल