लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेन, रक्षा मंत्री डुटोन शुक्रवार को भारत यात्रा पर आयेंगे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मैरिस पेन और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन 10 से 12 सितंबर तक भारत के दौरे पर रहेंगे और दोनों देशों के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता में हिस्सा लेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 11 सितंबर को मंत्री स्तरीय वाता में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी ।

वार्ता की तैयारी से जुड़े लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष सम्पूर्ण रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों तथा हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा कर सकते हैं ।

इस वार्ता में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता, चार जून 2020 को दोनों देशों के नेताओं के बीच डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में भारत आस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को समग्र सामरिक गठजोड़ तक बढ़ाने की भावना के अनुरूप हो रही है। ’’

इसमें कहा गया है कि वार्ता के एजेंडे में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा शामिल है।

वार्ता की तैयारी से जुड़े लोगों का यह भी कहना है कि टू प्लस टू वार्ता के दौरान हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सम्पूर्ण सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है जो इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के दृष्टिगत है। नौवहन सुरक्षा के विषय पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

भारत और आस्ट्रेलिया चार देशों के गठबंधन क्वाड का हिस्सा है जो हिन्द प्रशांत क्षेत्र को खुला, मुक्त एवं समावेशी बनाने की दिशा में कार्य करने को संकल्पित है।

दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा एवं सैन्य सहयोग में वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष जून में भारत और आस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को समग्र सामरिक गठजोड़ के स्तर पर बढ़ाया था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मॉरिसन के बीच डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान यह हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित