लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने 24 लाख महिलाओं के लिए माइक्रोफाइनेंस ऋण माफी योजना शुरू की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 23:18 IST

Open in App

तेजपुर (असम), 28 नवंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़े चुनावी वादे को पूरा करने के मद्देनजर रविवार को एक महत्वाकांक्षी माइक्रोफाइनेंस (सूक्ष्म वित्त) ऋण माफी योजना शुरू की, जिसका लाभ राज्य भर में करीब 24 लाख महिलाओं को मिलने की उम्मीद है।

सरमा ने यहां एक समारोह में असम माइक्रो फाइनेंस इंसेंटिव एंड रिलीफ स्कीम 2021 (एएमएफआईआरएस) की शुरुआत की घोषणा की और सोनितपुर जिले के पांच लाभार्थियों को औपचारिक रूप से चेक भी सौंपे।

इस अवसर पर सरमा ने कहा, ‘‘हम सत्ता में लौटने के छह महीने के भीतर ही माइक्रोफाइनेंस ऋण राहत के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में सक्षम हैं और राज्य सरकार भविष्य में भी उसी उत्साह के साथ आगे बढ़ना जारी रखेगी।’’

इस योजना से राज्य में करीब 24 लाख महिलाओं को लाभ होगा, और उनमें से सोनितपुर जिले में 59,468 महिलाओं को 16,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे