लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार राजधानी के विकास के लिए केंद्र से बात करेगी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 01:15 IST

Open in App

अमरावती, 11 नवंबर आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के लिए तीन राजधानियों के प्रस्ताव के मद्देनजर राजधानी शहर के लिए ‘‘संशोधित आवश्यकताओं’’ को लेकर केंद्र के साथ नए सिरे से बात करेगी।

राज्य आंध्र प्रदेश की नयी राजधानी के विकास के लिए खर्चे के वास्ते निधि उपलब्ध कराने के लिए आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून 2014 में संशोधन की मांग कर रहा है।

राज्य सरकार 14 नवंबर को तिरुपति में होने वाली दक्षिणी मंडल परिषद (एसजेडसी) की बैठक में इस मुद्दे को उठा सकती है।

एसजेडसी के बैठक के एजेंडा पत्र में कहा गया है, ‘‘आंध्र प्रदेश सरकार ने राजधानी शहर के विकास में हुई अनियमितताओं के लिए चल रही जांच के मद्देनजर अनुरोध किया है कि राजधानी शहर की आवश्यकताओं का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाए और भारत सरकार से राजधानी शहर के लिए संशोधित आवश्यकताओं को लेकर बात की जाएगी।’’

राज्य सरकार ने इस साल फरवरी में केंद्र को बताया था कि ‘‘शासन की तीन सीटें’’ होगी। अमरावती मेटोपोलिटन रीजनल अथॉरिटी एरिया विधायी राजधानी होगी, विशाखापत्तनम मेट्रोपोलिटन रीजनल अथॉरिटी एरिया कार्यकारी राजधानी होगी और कुरनूल मेट्रोपोलिटन रीजनल अथॉरिटी एरिया न्यायिक राजधानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट