लाइव न्यूज़ :

Allahabad High Court: 'शराब की दुकान पर नशेड़ी मचाते हैं उत्पात', 5 साल के छात्र ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

By धीरज मिश्रा | Updated: February 25, 2024 14:21 IST

Allahabad High Court: शराब की दुकान बंद करवाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। खास बात यह है कि यह दरवाजा महज पांच साल के बच्चे ने खटखटाया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचा 5 साल का छात्रछात्र के स्कूल के बाहर चल रही है शराब की दुकान छात्र ने कोर्ट से की मांग, शराब की दुकान होने से परेशानी होती है

Allahabad High Court: शराब की दुकान बंद करवाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। खास बात यह है कि यह दरवाजा महज पांच साल के बच्चे ने खटखटाया है। पांच साल का बच्चा एलकेजी का छात्र है। छात्र के स्कूल के बाहर शराब का ठेका है। इस शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए उसने अपने पिता की मदद से कोर्ट में याचिका दायर की है।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के आजाद नगर में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अथर्व दीक्षित ने आरोप लगाया है कि उनके स्कूल के पास एक शराब की दुकान है और लोग अक्सर शराब पीकर वहां उत्पात मचाते हैं। अपने पिता प्रसून दीक्षित के माध्यम से कोर्ट में दायर याचिका में छात्र ने कहा कि शराब की दुकान उसके साथी छात्रों और आसपास रहने वाले निवासियों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। उनके वकील ने तर्क दिया कि शराब की दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण नाजायज था। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां स्कूल स्थापित होने के बाद लाइसेंस का नवीनीकरण हुआ। 

याचिका में क्या कहा गया है

याचिका में कहा गया है कि शराब की दुकान असामाजिक तत्वों के लिए बैठने का एक अड्डा बन चुकी थी। यहां आने वाले शराबी अन्य लोगों के साथ गंदी भाषा में बात करते थे। जब स्थिति असहनीय हो गई पांच साल के बच्चे ने अपने पिता को इस बारे में बताया। स्कूल में लगभग 475 छात्र हैं। याचिकाकर्ता के पिता ने कहा कि उन्होंने पहले एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली पर एक शिकायत दर्ज की थी।

उन्होंने कहा कि उत्पाद शुल्क विभाग ने तर्क दिया कि दुकान स्कूल परिसर से लगभग 20 से 30 मीटर की दूरी पर थी और यह पिछले 30 वर्षों से चल रही है, जबकि स्कूल की स्थापना 2019 में हुई थी। अब इस मामले पर 13 मार्च को सुनवाई होनी है। साथ ही कोर्ट ने इस संबंध में अधिकारियों से जवाब भी मांगा है।

टॅग्स :कानपुरलखनऊउत्तर प्रदेशAllahabad High Courtयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया