लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम...प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए भी एजेंसियां तैयार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 26, 2023 13:54 IST

अमरनाथ यात्रा शुरू होने में चार दिनों का समय बचा है और इस बार यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों में सेना, वायुसेना, नौसेना, केरिपुब, एनएसजी, जम्मू कश्मीर पुलिस और बीएसएफ के अतिरिक्त सुरक्षाबलों के सभी विंग लगे हुए हैं।

Open in App

जम्मू: अमरनाथ यात्रा मार्ग पर उड़ान भरते हुए हाईटेक ड्रोनों को देख कर ऐसा लगता है जैसे कोई युद्ध के मैदान में खड़ा हो क्योंकि आसमान पर टकटकी लगाने वाली नजरों को नीचे भी उतना ही सतर्कता बरतनी पड़ रही है क्योंकि खतरा सिर्फ दुश्मन ड्रोनों का ही नहीं है बल्कि उन स्टिकी बमों का भी है जिनकी तोड़ ढूंढ पाने में अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

पहलगाम और बालटाल से लेकर अमरनाथ गुफा तक के दोनों यात्रा मार्गों पर लंगर लगाने की व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि गुफा के बाहर जमी हुई बर्फ से जूझते हुए लंगरवाले जरूर नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्हें आवंटित की गई जगहों पर बर्फ को खुद ही काटना पड़ रहा था।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने माना है कि इस बार ड्रोनों और स्टिकी बमों के खतरे से निपटने के लिए केरिपुब के जवानों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।

पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि यात्रा मार्ग पर ड्रोन हमलों का कोई ऐसा खतरा नहीं है पर वे कोई तैयारी को चाकचौबंद रखना चाहते हैं। इसलिए एंटी ड्रोन रणनीति भी कई जगहों पर अपनाई गई है तथा सभी सुरक्षाबल अपने अपने-ड्रोनों से यात्रा मार्ग पर नजर रखेंगे।

यात्रा आरंभ होने में मात्र चार दिनों का समय बचा है और इस बार यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों में सेना, वायुसेना, नौसेना, केरिपुब, एनएसजी, जम्मू कश्मीर पुलिस और बीएसएफ के अतिरिक्त सुरक्षाबलों के सभी विंग पूरी तरह से लगे हुए हैं। इसमें सबसे अधिक प्रबंध प्राकृतिक आपदा से निपटने के इसलिए किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन पहले ही मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया