लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हवाओं की अनुकूल गति से पिछले 22 दिन में वायु गुणवत्ता सर्वोत्तम

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर दिल्ली में मंगलवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” से “खराब” श्रेणी में रही। इसके साथ ही हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही जिससे पिछले दो दिन के दौरान प्रदूषण कारक तत्वों के बिखराव में मदद मिली।

नवंबर की पहली तारीख को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 281 दर्ज किया गया था और उसके बाद दूसरी बार मंगलवार को यह सूचकांक सबसे अच्छा रहा।

बाकी के दिनों में दिल्ली में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” से “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे और सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से वायु गुणवत्ता में और दृश्यता में सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 349 और सोमवार को 311 के साथ “बहुत खराब” श्रेणी में इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि किसी भी खास वक्त में लिया गया एक्यूआई, पिछले 24 घंटों में दर्ज एक्यूआई का औसत होता है। पड़ोस के फरीदाबाद (279), गाजियाबाद (268), ग्रेटर नोएडा (255), गुरुग्राम (276), ग्रेटर नोएडा (255) और नोएडा (252) में भी वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई “अच्छा”, 51 और 100 से बीच “संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच “मध्यम’’, 201 से 300 के बीच “खराब”, 301 से 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच “गंभीर” माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि स्थानीय और सतही हवाएं बुधवार से धीमी हो सकती हैं जिसके परिणामस्वरूप हवा की गुणवत्ता में मामूली गिरावट आ सकती है।

‘सफर’ के अनुसार, अगले तीन दिन तक वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में रहने की आशंका है। सरकार बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने और अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने के मुद्दे पर फैसला लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों