लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ नगर निकाय में ‘आप’ को मिली जीत पंजाब में बदलाव का संकेत : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 27, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्ड में से 14 पर जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी (आप) सबसे बड़े दल के रूप में उभरी और इससे उत्साहित, ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह जीत पंजाब में बदलाव का संकेत है जहां पर अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

नगर निकाय में जीत दर्ज करने वाले पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने ‘आप’ की ‘‘ईमानदार राजनीति’’ को चुना है और प्रतिद्वंद्वियों की ‘‘ भ्रष्ट राजनीति’’ को खारिज किया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को घोषित अंतिम नतीजों में ‘आप’ ने 35 में से 14 वार्ड में जीत दर्ज की है। पूर्व चुनाव में बहुमत पाने वाली भाजपा को इस बार 12 सीटों पर जीत मिली है और वह दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के खाते में आठ सीटें गई हैं जबकि शिरोमणि अकाली दल को एक सीट मिली है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।’’

पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी ‘आप’ ने पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारतबिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों के डर से तालाब में कूदे प्रेमी जोड़े, डूबने से युवक की मौत, रात करीब 10 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने गांव के एक बगीचे में पहुंचा था

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की