लाइव न्यूज़ :

अगवा किये गये एक व्यापारी एसटीएफ ने सकुशल मुक्त कराया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 22:51 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 14 नवंबर । उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा इकाई ने गाजियाबाद जनपद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र से अगवा किये गये एक व्यापारी को सकुशल बरामद किया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने गाजियाबाद जनपद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से व्यापारी अमित कुमार को अपहरण किया है, जिसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की तथा आज व्यापारी को सकुशल बरामद किया तथा उन्हें अगवा करने वाले जसवीर उर्फ कालू तथा योगेश को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त पोलो कार, पुलिस की खाकी वर्दी तथा एक पी कैप बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इन बदमाशों ने पुलिस के भेष में अमित का अपहरण किया था। उन्होंने बताया कि जसवीर के खिलाफ जनपद मथुरा में हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने कई प्रतिष्ठित लोगों की हत्या करने, उनको अगवा करने तथा लूटपाट की योजना बनाई थी। एसपी ने बताया कि व्यापारी अमित के अपहरण के मामले में गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश उर्फ साका उर्फ लाला को जनपद आगरा से गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं