लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से और 61 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2021 07:37 IST

Open in App
ठळक मुद्दे संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौतअभी तक संक्रमण से 2,987 लोगों की मौत5,38,677 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से 2,987 लोगों की मौत हुई है जबकि 5,38,677 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उसके अनुसार, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से पटना में 17, मुजफ्फरपुर में आठ, मधुबनी में पांच, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में चार-चार, नालंदा एवं समस्तीपुर में तीन-तीन, बांका, दरभंगा, मधेपुरा, नवादा, सारण एवं सीतामढ़ी में दो-दो तथा मुंगेर, सहरसा, सिवान, सुपौल एवं वैशाली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में मंगलवार अपराह्न 4 बजे से बुधवार अपराह्न 4 बजे तक संक्रमण के 14,836 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 2420 मामले प्रांतीय राजधानी पटना में आए हैं।

राज्य में फिलहाल 1,13,479 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बिहार में मंगलवार को 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 1,02,152 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया। प्रदेश में अबतक 76,60,571 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है