लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 328 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:28 IST

Open in App

आइजोल, 10 दिसंबर मिजोरम में शुक्रवार को कोविड-19 के 328 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,37,705 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 336 नए मामले आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही संक्रमण दर बढ़कर 14 प्रतिशत हो गयी है जबकि एक दिन पहले यह 10.49 प्रतिशत थी। राज्य में तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 512 हो गयी है।

राज्य के सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा शुक्रवार शाम पांच बजे जारी एक बुलेटिन के अनुसार, मिजोरम में कोविड-19 के 2,820 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 278 मरीज पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हो गए हैं। इसी के साथ ही इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 1,34,373 हो गयी है।

राज्य में अभी तक कोविड-19 के लिए 14.59 लाख नमूनों की जांच की गयी है। मिजोरम के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लल्जाव्मी ने बताया कि कुल 7.24 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू