लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नये मामले

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:44 IST

Open in App

जयपुर,25 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 131 नये मामले सामने आये है, वहीं राज्य में लगातार दूसरे दिन इस महामारी से किसी की जान जाने की खबर नहीं है।

चिकित्सा विभाग की तरफ से शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में अलवर में 47, जोधपुर में 17, जयपुर में 12 नये मरीज शामिल हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से लगातार दूसरे दिन एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8905 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 33 जिलों में से 10 जिलों बांसवाड़ा, बांरा, बाड़मेर, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जालौर, राजसमंद में संक्रमण का एक भी मामला नहीं पाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 277 लोग संक्रमण से ठीक हुए है। अब राज्य में 1873 संक्रमित उपचाराधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो