लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 23:43 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए। इसमें सात महिला नक्सली भी थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली कसुनसूर दलम से जुड़े हुए थे और उनके सिर पर कुल 60 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

यह मुठभेड़ ऐसे वक्त हुई जब महाराष्ट्र के गृह मंत्री राज्य के गढ़चिरौली जिले के दौरे पर थे। गढ़चिरौली मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर है।

गढ़चिरौली पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तेंदू पत्ता की नीलामी चलने के कारण वसूली के लिये नक्सलियों के एटापल्ली तहसील के पैडी जंगल क्षेत्र में एकत्र होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद जिला पुलिस के सी-60 कमांडो की एक टीम वहां भेजी गयी। समर्पण करने की अपील किए जाने के बावजूद 60-70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडो पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच हुई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से सात महिला नक्सलियों और छह पुरूष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का भी अनुमान है लेकिन वे भाग निकले।

उसने बताया कि घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर, एक कार्बाइन, एक .303 राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मुठभेड़ 2019 में जिले में घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 15 पुलिसकर्मियों को ‘‘श्रद्धांजलि’’ है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2020 से जिले में 27 नक्सली मारे गए हैं।

गढ़चिरौली के दौरे पर आए महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अभियान के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नक्सली हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि पुलिस अधिकारी और जवान उन्हें करारा जवाब दे रहे हैं।’’

पुलिस ने बताया कि मारे गए विद्रोहियों में से नंदिनी उर्फ प्रेमबत्ती मडवी के सिर पर छह लाख रुपये, सतीश उर्फ अदवे मोहनदा के सिर पर 16 लाख रुपये, किशोर उर्फ शिवाजी गावड़े के सिर पर चार लाख रुपये, रूपेश उर्फ लिंगा गावड़े के सिर पर छह लाख रुपये, सेवंती हेडो के सिर पर दो लाख रुपये और किशोर होली के सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

क्रांति उर्फ रीना मत्तमी ने सिर पर दो लाख रुपये, गुनी उर्फ बकुली हिचामी के सिर पर चार लाख रुपये, रजनी ओडी के सिर पर दो लाख रुपये, उमेश परसा के सिर पर छह लाख रुपये, सगुना उर्फ वत्सला नरोट के सिर पर दो लाख रुपये, सोमारी उर्फ सविता नेताम के सिर पर छह लाख रुपये और रोहित उर्फ सोनारू करामी के सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल