लाइव न्यूज़ :

ईशा अंबानी की शादी में नई नवेली दुल्हन लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Published: December 13, 2018 9:24 AM

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसबंर की रात महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से हुई। इस दौरान मुकेश के घर एंटीलिया में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर शादी के बाद भी कैजुअल अवतार में देखा जाता है। उनके लुक को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि उनकी हाल फिलहाल में ही शादी हुई है। मगर दीपिका पादुकोण ने अपने फैशन सेंस से इस ट्रेंड को भी बदल दिया है। 

शादी के बाद जितनी बार भी दीपिका पादुकोण को मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया, वे नई नवेली दुल्हन के अवतार में ही नजर आईं। मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा और इंडियन ऑउटफिट। दीपिका शादी के बाद से लगातार इस लुक को कैरी कर रही हैं। फिर चाहे वो उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर कोई अन्य इवेंट। सभी जगह दीपिका को इस लुक में देखा जा सकता है।

बीती रात ईशा अंबानी की शादी में भी दीपिका अपने बेस्ट इद्नियन अवतार में पहुंची। देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के लिए दीपिका ने अबू जानी-संदीप खोसला की कलेक्शन की साड़ी पहनी। आइवरी रंग की इस साड़ी के साथ दीपिका ने लाल रंग का ब्लाउज पहना। साथ ही मांग में लाल सिन्दूर और हाथों में पहना लाल चूड़ा उन्हें एक परफेक्ट नई नवेली दुल्हन के लुक में ढाल रहा था।

अपनी लुक को कम्पलीट करने के लिए दीपिका ने हमेशा के इतरह अपना सिग्नेचर 'बन' हेयर स्टाइल बनाया था। कानों में लंबे ट्रेडिशनल ईयरिंग पहने थे। दीपिका ने साथ रणवीर सिंह भी इंडियन अवतार में दिखे। दोनों एक दूसरे के लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।

ईशा अंबानी की शादी में हॉट अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर

दीपिका पादुकोण के अलावा ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी में जाह्नवी कपूर भी अबू जानी-संदीप खोसला के ऑउटफिट में नजर आई थीं। जाह्नवी ने गहरे मैरून रंग का लहंगा चोली पहना था। इस इंडियन अवतार में भी वे बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही थीं।

यह भी पढ़ें: आनंद ने मंडप में कुछ इस अंदाज में दुल्हन ईशा का किया स्वागत, भावुक हो गया हर कोई

मुंबई में हुई उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसबंर की रात महाराष्ट्र के टॉप रियल एस्टेट कंपनी के मालिक अजय पीरामल के इकलौते बेटे आनंद पीरामल से हुई। इस दौरान मुकेश के घर एंटीलिया में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

 

शादी समारोह मे शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और बेटे के साथ, मनीष मल्होत्रा, आमिर खान, किरण राव, प्रणव मुखर्जी और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम लोग पहुंचे हैं।

टॅग्स :ईशा अंबानी की शादीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहईशा अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारHurun list: चीन से आगे भारत, मुंबई में 92 अरबपतियों के आवास, बीजिंग में यह संख्या 91, यहां देखें दुनिया की लिस्ट

ज़रा हटकेDelhi Metro Holi Video Viral: 'गाल में गुलाल' और 'दो लड़कियों की बेशर्म हरकत' वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह लेंगे पैटरनिटी लीव, प्रेग्नेंट वाइफ दीपिका का रखेंगे ख्याल; बिताएंगे क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड चुस्कीजब कर्ज में डूब गए थे अमिताभ बच्चन... अंबानी परिवार ने बढ़ाया था मदद का हाथ, जानिए बिग बी ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने ढाया कहर, हबी निक जोनस ने किया इंटरेस्टिंग कमेंट

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUlajh Teaser: जान्हवी कपूर स्टारर 'उलझ' का टीजर आउट, एक्शन क्वीन बनी दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीबेटे सलमान को जान से मारने की धमकी पर पहली बार बोले सलीम खान, कहा- "ऐसे जाहिल लोगों की क्या बात करे जो..."

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ अभिनेता-निर्माता द्वारकीश का 81 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Galaxy Firing News: घर के बाहर फायरिंग के बाद क्या बोले सलमान खान? करीबी ने बताई एक्टर के मन की बात

बॉलीवुड चुस्कीमहाराष्ट्र: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, दो अज्ञात बाइक सवारों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस