ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने ढाया कहर, हबी निक जोनस ने किया इंटरेस्टिंग कमेंट

By अंजली चौहान | Published: March 17, 2024 11:26 AM2024-03-17T11:26:47+5:302024-03-17T11:28:36+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ईशा अंबानी की होली पार्टी में अपनी मनमोहक उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा। उनके पति, निक जोनास, उनके लुक की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सके।

Priyanka Chopra look wreaked havoc at Isha Ambani Holi party hubby Nick Jonas made interesting comment watch | ईशा अंबानी की होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने ढाया कहर, हबी निक जोनस ने किया इंटरेस्टिंग कमेंट

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच का प्यार किसी से छुपा नहीं हुआ है। कपल सोशल मीडिया पर कई बार अपने प्यार को जाहिर करता है जो फैन्स को काफी पसंद आता है। हाल ही भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ईशा अंबानी की होली पार्टी में शामिल होने पहुंची। प्रियंका चोपड़ा ने होली पार्टी के लिए एक दम किलर लुक लिया जिसने महफिल लूट ली। ईशा अंबानी की भव्य रोमन थीम वाली होली पार्टी में प्रियंका के साथ कई सितारें पहुंचे हुए थे। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जहां हर तरफ देसी गर्ल प्रियंका की तारीफ हो रही है वही उनके पति सिंगर निक जोनस भी खुद को पत्नी की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

निक जोनस ने बिना देर किए सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया और प्रियंका द्वारा शेयर फोटो पर क्यूट कमेंट किया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक पेस्टल गुलाबी स्टाइलिश स्लिट स्कर्ट-स्टाइल वाली शीयर प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लाउज और मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने नेकपीस पहना था।

निक ने प्रियंका की पोस्ट पर कमेंट किया

प्रियंका चोपड़ा ने अंबानी पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें वह ईशा अंबानी के साथ और अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ""सबसे अच्छे लोगों के साथ #ARomanHoli मना रही हूं... अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत शाम के लिए @_iiishmagish और @jc.babin को धन्यवाद। @lucia_silvestri एक साथ हमेशा बहुत मजेदार होता है। मेरे @bulgari परिवार को एक महान दिन और एक के लिए बधाई। खूबसूरत शाम, इसे हमेशा दिल से याद रखूंगी।"

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए निक ने लिखा, "डियर गॉड"... इसके अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका की एक तस्वीर भी साझा की और लिखा, "क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं @priyankachopra।"

प्रियंका-निक के बारे में

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर, 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू समारोह में शादी की। बाद में, जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए। जनवरी 2022 में, दोनों ने घोषणा की कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया है। प्रियंका और मालती मैरी पिछले हफ्ते भारत पहुंचीं। दोनों ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिए।

Web Title: Priyanka Chopra look wreaked havoc at Isha Ambani Holi party hubby Nick Jonas made interesting comment watch

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे