लाइव न्यूज़ :

Yes Bank case: सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कपिल व धीरज वधावन को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा, जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई 

By अनुराग आनंद | Updated: May 10, 2020 19:28 IST

कपिल वधावन और उसके भाइयों को मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन, महाबालेश्वर से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल वधावन और धीरज के खिलाफ करीब 50 दिन पहले कई करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी येस बैंक के पूर्व सीईओ एवं सह-संस्थापक राणा कपूर हैं।

नई दिल्ली: येस बैंक मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने कपिल वधावन व धीरज वधावन को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा है। उनके द्वारा दायर जमानत याचिका पर 13 मई को सुनवाई होगी। बता दें कि वधावन भाई यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत ने इससे पहले कपिल और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक, उनके भाई धीरज को मामले में पूछताछ के लिए एक मई तक सीबीआई की हिरासत में भेजा था। उनकी हिरासत की पूर्व अवधि खत्म होने के बाद दोनों को यहां की विशेष अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया।

वधावन भाइयों को मुंबई के पास स्थित हिल स्टेशन, महाबालेश्वर से 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। करीब 50 दिन पहले उनके खिलाफ कई करोड़ के घोटाले का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अन्य आरोपी येस बैंक के पूर्व सीईओ एवं सह-संस्थापक राणा कपूर हैं।

इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने 26 अप्रैल को कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घोटाले के आरोपियों डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवान को हिरासत में ले लिया है और स्थानीय पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसी को पूरा सहयोग दिया।

दोनों ही धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी हैं और 21 फरवरी से जमानत पर बाहर थे। इस माह के प्रारंभ में जब वे लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मुम्बई से महाबलेश्वर जा रहे थे, तब उन्हें पकड़ लिया गया था।

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ सीबीआई की एक टीम ने कपिल और धीरज वाधवान दोनों को हिरासत में ले लिया है। सतारा पुलिस ने उन्हें जरूरी सहायता पहुंचाई और लिखित अनुरोध पर उन्हें मुम्बई तक के लिए 1+3 गार्ड का एस्कार्ट वाहन भी उपलब्ध कराया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है और कानून सभी के लिए बराबर है।’’

सतारा में इन दोनों आरोंपियों की पृथक-वास अवधि पूरी हो जाने के बाद देशमुख ने सीबीआई से उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया था। 

टॅग्स :यस बैंकराणा कपूरसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया