लाइव न्यूज़ :

Vijay Mallya: विजय माल्या को झटका, सोमवार को सजा का ऐलान करेगी सुप्रीम कोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 20:28 IST

माल्या को अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करने के मामले में अवमानना का दोषी ठहराया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देमाल्या को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अवमानना का दोषी ठहराया गया थाभगोड़ो शराब कारोबारी के खिलाफ साल 2017 का है मामला

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट शराब कारोबारी विजय माल्या मामले में सोमवार को सजा सुनाएगी। शीर्ष अदालत 2017 के अवमानना मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को सजा का ऐलान करेगा। माल्या को अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन डॉलर ट्रांसफर करने के मामले में अवमानना का दोषी ठहराया गया था। 

साथ ही उन्हें कई बैंकों की बकाया राशि जो 6,200 करोड़ रुपये से अधिक है, वापस करने का आदेश दिया गया था और ब्रिटिश स्पिरिट निर्माता डियाजियो से 40 मिलियन डॉलर के भुगतान का खुलासा करने में विफल रहने के लिए अवमानना ​​के लिए मुकदमा दायर किया गया था।

फरवरी में, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि बैंकों ने भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से कुल 18,000 करोड़ रुपये की वसूली की थी। 66 वर्षीय शराब कारोबारी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े बैंक लोन मामले में आरोपी है, जिसकी कीमत 9,000 करोड़ रुपये से अधिक है। माल्या इस समय यूनाइटेड किंगडम में हैं।

पीटीआई ने बताया कि माल्या पिछले साल जुलाई में लंदन में उच्च न्यायालय द्वारा उन पर लगाए गए दिवालियापन आदेश को उलटने के प्रयास में ब्रिटेन में अपील कर रहा है। लंदन में उच्च न्यायालय के चांसरी डिवीजन में एक मामले प्रबंधन सुनवाई में, न्यायमूर्ति टॉम लीच ने निष्कर्ष निकाला कि मामले में परस्पर सुनवाई के एक सेट को एक साथ सुना जाएगा।

वैसे, भारत सरकार के द्वारा माल्या को स्वदेश लाए जाने की कोशिशें काफी समय से की जा रही हैं, जबकि उसके व उससे मिलते-जुलते अन्य भगोड़े कारोबारियों (मेहुल चोकसी और नीरव मोदी आदि से) के खिलाफ भी सरकार ऐक्शन ले रही है है।

टॅग्स :विजय माल्यासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो