लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशी: रात को घर की बिजली काटकर नाबालिग को उठाकर रेप कर की हत्या, सीएम ने दिए जांच के आदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 19, 2018 04:14 IST

उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात हैवानों ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

Open in App

देहरादून, 18 अगस्त: उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात हैवानों ने एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग की लाश दिल दहला देने वाली हालत में शनिवार तड़के एक मोटर पुल के पास पड़ी मिली।

उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक ददन पाल ने बताया कि आरोपी जिले के भाखड़ा गांव में बिजली का कनेक्शन काटने के बाद कल लड़की के घर में घुसे और उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। यह घटना उस वक्त घटी जब वह अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। उन्होंने कहा कि वे उसे घर से दूर ले गए और कथित तौर पर उससे बारी-बारी से बलात्कार किया।

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है किउत्तरकाशी में सामूहिक बलात्कार के बाद एक बच्ची की हत्या ने मुझे हिलाकर रख दिया है। हमारे 'देवभूमि' में ऐसे राक्षसी अपराधों के लिए कोई जगह नहीं है और मैं आश्वासन देता हूं कि इस घटना के सभी अपराधियों को कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को गांव के निकट एक पुल पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि चार संदिग्धों को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। ये इलाके में मजदूरी करते थे। इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है। नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने में प्रशासन की कथित विफलता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को शांत करने के लिये जिलाधिकारी आशीष चौहान और पुलिस अधीक्षक ददन पाल घटनास्थल पर पहुंचे ।

जानें क्या है मामला

शुक्रवार देर रात डुंडा ब्लॉक स्थित एक गांव की 12 वर्षीय दलित बालिका हैवानियत का शिकार बनी। वारदात के वक्त वह अपने घर में सो रही थी। इस बीच कुछ अज्ञात लोग घर की बिजली  गुल कर उसे उठा ले गए। घटना के वक्त पीड़िता की बड़ी बहन रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर में केवल माता-पिता थे। मां मानसिक रूप से कमजोर है, जबकि पिता को सुनाई नहीं देता। जिससे घर में अज्ञात लोगों के आने और बालिका को उठा  ले जाने की उनको भनक तक नहीं लग पाई। शनिवार सुबह पांच बजे गांव के लोग देवीधार-रनाड़ी मोटर मार्ग से गुजर रहे थे, तो उन्हें बालिका की लाश दिखाई पड़ी। बच्ची के गुप्तांगों समेत पूरे शरीर पर जख्मों के कई निशान थे। इससे लोगों को यह भांपते देर नहीं लगी कि बालिका के साथ हुआ क्या है?(इनपुट भाषा)

टॅग्स :रेपउत्तराखण्डक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह