लाइव न्यूज़ :

मोबाइल पर बात करने और चैटिंग करने से मां ने रोका, छात्रा ने कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 17, 2018 02:21 IST

तेलंगाना के हैदराबाद में शंकरपल्ली इलाके में 20 वर्षीय बी टेक की छात्रा ने खुद को आग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Open in App

तेलंगाना के हैदराबाद में शंकरपल्ली इलाके में 20 वर्षीय बी टेक की छात्रा ने खुद को आग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि फोन पर लगातार बात करने और चैटिंग करने को लेकर उसकी मां द्वारा सवाल-जवाब करने के बाद से वह परेशान थी। 

शंकरपल्ली थाने के निरीक्षक एन लिंगैया ने बताया कि वह बीटेक में दूसरे वर्ष की छात्रा थी। उसने शनिवार को अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और आग लगा ली। उस वक्त घर में वह अकेली थी। 

छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। लिंगैया ने बताया कि लगातार फोन करने और चैटिंग करने के कारण उसकी मां को संदेह था कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात करती है।

उसने बेटी के हाथ से फोन ले लिया तो देखा वह नये सिम का उपयोग कर रही थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों के बीच बहस हुई। मृतक छात्रा अपने भाई और मां के साथ रहती थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह