लाइव न्यूज़ :

UP Crime: दो बोरियों में मिली महिला की लाश, टुकड़ों में करके कुएं में फेंका; शिनाख्त की कोशिश जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2025 10:07 IST

UP Crime: उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं,

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टोडी फतेहपुर क्षेत्र के बुधवार को दो बोरों में भरे एक महिला के शव के टुकड़े एक कुएं से बरामद किये गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुरा गांव के निवासी किसान ने आज दोपहर अपने खेत में स्थित कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से दो बोरे निकलवाये जिनमें किसी महिला के शव के टुकड़े थे। सूत्रों ने बताया कि बोरों में महिला का सिर और हाथ-पैर नहीं थे।

उन्होंने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने बतायाक कि ऐसा लगता है कि महिला की हत्या कहीं और करके उसके शव के कुछ टुकड़ों को बोरे में भर कर कुएं में फेंके गये हैं।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अभी तक आसपास के थानों में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशझाँसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?