लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः 70 साल की मां ने शराब पीने के लिए नहीं दिया पैसा, 35 वर्षीय बेटा ने हंसिया से हमला कर मार डाला

By भाषा | Updated: March 19, 2022 20:37 IST

उत्तर प्रदेशः मुकरामपुर गांव निवासी आरोपी रामनरेश (35) ने शुक्रवार की रात अपनी मां रामवती (70) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उसने मां की लाठी-डंडों से पिटाई की और उसके बाद सब्जी काटने वाला हंसिया से उसके सर पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरामवती की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी रामनरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुरः शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से नाराज होकर मां की बुरी तरह पिटाई करने और धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रोजा थाने के प्रभारी राजकुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव निवासी आरोपी रामनरेश (35) ने शुक्रवार की रात अपनी मां रामवती (70) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उसने मां की लाठी-डंडों से पिटाई की और उसके बाद सब्जी काटने वाला हंसिया से उसके सर पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि रामवती की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी रामनरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लड़के की हत्या के मामले में व्यक्ति को आजीवन कारावास

महाराष्ट्र के जालना जिले की एक अदालत ने 12 वर्षीय एक लड़के की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश वी जी रघुवंशी ने सोनू सिंह पूरन सिंह राजपूत (28) को आजीवन कारावास की सजा सुनायी और उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

सहायक सरकारी वकील वर्षा मुकीम ने कहा कि 14 अप्रैल 2019 को, दोषी ने अपने पड़ोसी के बेटे कुणाल सिंह राजेंद्र सिंह राजपूत को चाकू मार दिया, जो अपने घर के बाहर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दोषी ने उस दिन अपनी पत्नी से झगड़ा किया था और लड़के की मां पर उसकी पत्नी को उकसाने का आरोप लगाया था। सदर बाजार पुलिस ने सोनू सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। सुनवाई के दौरान कम से कम छह गवाहों से जिरह की गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज