लाइव न्यूज़ :

UP: मौत के 13 दिन बाद क्रब से निकाला महिला का शव, कराया गया पोस्टमार्टम; शौहर पर लगा कत्ल का इल्जाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2025 09:58 IST

UP Murder: उसने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार दोपहर दो बजे महिला के शव को कब्र से निकाला गया।

Open in App

UP Murder:उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला की कथित हत्या के मामले की जांच के लिए उसका शव 13 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सलमा बेगम (37) नाम की महिला की रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

उसने बताया कि सलमा की मौत के बाद उसके शव को रामपुर जिला स्थित गांव में लाकर दफन किया गया था। उसने बताया कि सलमा के परिजन ने उसके पति मौलाना बशीर पर हत्या का आरोप लगाया और छत्तीसगढ़ पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की। पुलिस ने बताया कि रामपुर निवासी मौलाना बशीर छत्तीसगढ़ के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है और अपना कारोबार भी करता है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की मांग पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने रामपुर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा और 13 दिन पहले दफन किया गया महिला का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की रामपुर के जिलाधिकारी से सिफारिश की। उसने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार दोपहर दो बजे महिला के शव को कब्र से निकाला गया।

उसने बताया कि यह कार्रवाई रामपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों की निगरानी में की गई। रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :रामपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो