लाइव न्यूज़ :

2 घंटे ‘डे-केयर’ में रहती थी 15 माह की बच्ची, मां ने घर लाया तो उड़े होश, थप्पड़ से पीटा और जांघों पर काटने के निशान, सेंटर प्रमुख और सहायिका पर केस, सीसीटीवी फुटेज देखी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 19:24 IST

शिकायतकर्ता के अनुसा ‘डे-केयर’ की सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें ‘सहायिका सोनाली बच्ची को थप्पड़ मारते, जमीन पर गिराते, प्लास्टिक के बैग से पीटते और फिर बच्ची की दोनों जांघों पर काटते’ दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को जब मोनिका अपनी बेटी को वहां से लाई तो वह लगातार रो रही थी।शिकायतकर्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे धमकी भी दी।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में 15 माह की बच्ची को पीटने और उसकी जांघ पर काटने के आरोप में एक ‘डे-केयर सेंटर’ प्रमुख और एक सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्ची की मां मोनिका ने इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार, बच्ची दो घंटे के लिए ‘डे-केयर’ में रहती थी लेकिन सोमवार को जब मोनिका अपनी बेटी को वहां से लाई तो वह लगातार रो रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उसने बच्ची के कपड़े बदले तो उसे उसकी जांघों पर काटने के निशान दिखे। प्राथमिकी में कहा गया कि मोनिका अपनी बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर गईं जिसने पुष्टि की कि घाव दांत से काटे जाने की वजह से हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद उसने ‘डे-केयर’ की सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें ‘‘सहायिका सोनाली बच्ची को थप्पड़ मारते, उसे जमीन पर गिराते, उसे प्लास्टिक के बैग से पीटते और फिर बच्ची की दोनों जांघों पर काटते’’ दिख रही है।

प्राथमिकी के अनुसार, मोनिका ने जब इसकी शिकायत ‘डे-केयर’ प्रमुख चारू से की तो उसने शिकायतकर्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसे धमकी भी दी। मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली