लाइव न्यूज़ :

नजफगढ़ः रिश्ता मजूंर नहीं, शादी नहीं कर सकते?, 20 वर्षीय युवक और 17 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार ने मारा क्या?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2025 18:01 IST

कमरे के अंदर पुलिस ने युवक और किशोरी को बेहोश हालत में फर्श पर पड़ा हुआ पाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस उपायुक्त ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक एक ही इलाके में रहते थे।आपसी सहमति से इसे सुलझा लिया गया।

नई दिल्लीः दिल्ली के नजफगढ़ में 20 वर्षीय एक युवक और एक किशोरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे द्वारका के नजफगढ़ के नागली इलाके में स्थित किशोरी के घर पर घटी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, युवक (20) और किशोरी (17) ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवारों ने उनके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया था। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि अग्निशमन विभाग के कर्मी पहले ही लोहे का गेट तोड़ चुके थे, जो कमरे में प्रवेश करने का एकमात्र रास्ता था। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर पुलिस ने युवक और किशोरी को बेहोश हालत में फर्श पर पड़ा हुआ पाया।

 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक एक ही इलाके में रहते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे, जिसके कारण उनके परिवारों के बीच पहले विवाद भी हुआ था। उन्होंने बताया कि मामला कथित तौर पर कानूनी कार्यवाही तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में आपसी सहमति से इसे सुलझा लिया गया।

अधिकारी ने बताया, "दोनों में से किसी के भी शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया है, लेकिन हम पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि जांच के बाद शवों को परिवारों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दोनों के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए हैं, जिन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।

अधिकारी ने बताया, "रिश्तेदारों ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है।" हालांकि, युवक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे (युवक को) किशोरी के घर बुलाया गया और साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि पिछली बार विवाद के दौरान किशोरी के एक रिश्तेदार ने युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। अधिकारी ने कहा, "मामले की जांच की जा रही है। दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में जबरन प्रवेश या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक विश्लेषण भी किया जा रहा है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO