लाइव न्यूज़ :

डेंटिस्ट युवती से बलात्कार मामले में गैंगस्टर आंबेकर गिरफ्तार, कई सालों से कर रहा था यौन शोषण

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 7, 2019 11:37 IST

पीड़िता जब नाबालिग थी, उस वक्त से आंबेकर उसका यौन शोषण करता था. इस वजह से पॉस्को के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. वह पीड़िता को मुंबई, बेंगलुरु सहित कई शहरों में ले गया था.

Open in App
ठळक मुद्दे आंबेकर के खिलाफ दर्ज मामलों की झड़ी लग जाने से उनके हौसले पस्त हो गए. आंबेकर तथा उसके भांजे नीलेश केदार की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की हिम्मत बंधी और उसने शिकायत कराई.

अपराध शाखा पुलिस ने गैंगस्टर संतोष आंबेकर को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार को अदालत में पेश कर हिरासत में लिया जाएगा. ज्ञात हो कि वह 12 अक्तूबर से अपराध शाखा पुलिस की गिरफ्त में है. उसके खिलाफ पांच करोड़ की ठगी और एक करोड़ की उगाही का मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद उसके खिलाफ लकड़गंज में डेंटिस्ट युवती का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया.

पीड़िता जब नाबालिग थी, उस वक्त से आंबेकर उसका यौन शोषण करता था. इस वजह से पॉस्को के तहत भी मामला दर्ज किया गया था. वह पीड़िता को मुंबई, बेंगलुरु सहित कई शहरों में ले गया था. पीडि़ता का आंबेकर के घर में भी आना-जाना था. वह अपने कार्यालय में भी उसका शोषण करता था. उसे बड़े नेताओं, प्रभावशाली लोग और मुंबई अंडरवर्ल्ड के नेताओं के साथ अपने फोटो दिखाकर भयभीत करता था. इस वजह से पीडि़ता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

ठगी और उगाही में आंबेकर तथा उसके भांजे नीलेश केदार की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की हिम्मत बंधी और उसने शिकायत कराई. ठगी-उगाही और उसके बाद मकोका में पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद से आंबेकर जेल में था. उसका खजांची राजा अरमरकर और अन्य आरोपी भी जेल में हैं. पुलिस ने अदालत से प्राडक्सन वारंट हासिल कर आज आंबेकर को गिरफ्तार किया. सूत्रों के अनुसार आरंभ में आंबेकर के कुछ भरोसेमंद लोग बलात्कार पीडि़ता को प्रभावित करने में जुटे हुए थे. आंबेकर के खिलाफ दर्ज मामलों की झड़ी लग जाने से उनके हौसले पस्त हो गए.

बताया जाता है कि आंबेकर ने पीड़िता की तरह कई महिलाओं का यौन शोषण किया है. अब तक इक्का-दुक्का पीडि़त ही पुलिस के पास पहुंची हैं. चर्चा है कि आंबेकर उसके साथ रहनेवालों को भी नहीं बख्शता था. उसकी हवस का पता चलने पर कई लोगों ने किनारा भी कर लिया था.

टॅग्स :नागपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट