लाइव न्यूज़ :

मुंबई में घर से बाहर निकलने पर शख्स ने की अपने छोटे भाई की हत्या, लॉकडाउन में घूमने को लेकर हुई थी बहस

By भाषा | Updated: March 26, 2020 15:58 IST

लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बावजूद घर से बाहर निकलने के कारण अपने छोटे भाई दुर्गेश की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देछोटे भाई की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने से नाराज था।

मुंबई। कोविड-19 के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने के लिए मुंबई के पश्चिमी उपनगरीय कांदिवली में अपने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समता नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राजेश लक्ष्मी ठाकुर ने बुधवार रात लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बावजूद घर से बाहर निकलने के कारण अपने छोटे भाई दुर्गेश की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक पुणे में एक निजी फर्म में काम करता था, जो कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण घर लौट आया था।

अधिकारी ने बताया कि जब दुर्गेश बाहर घूमने के बाद घर वापस आया, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसपर नाराजगी जाहिर की और फिर उनके बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उस पर किसी धारदार चीज से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसक्राइम न्यूज हिंदीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना