लाइव न्यूज़ :

महोबा में भूमि विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से किसान को काट डाला, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 20:46 IST

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के पुरवा पनवाड़ी गांव में रविवार को परचून की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे किसान रामपाल राजपूत (42) के ऊपर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देगांव में तनाव की स्थिति बन गयी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी। रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजहर थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव में रविवार को भूमि विवाद के चलते कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर एक किसान की हत्या कर दी गयी।

वहीं बागपत जिले में एक युवक की ईंट पत्थर मार हत्या कर दी गयी जबकि कौशाम्बी जिले में हुयी एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति एवं ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित पीड़ित पक्ष ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे तनाव की स्थिति बन गयी।

अजहर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभिमन्यु यादव ने बताया कि पुरवा पनवाड़ी गांव में रविवार को परचून की दुकान से सामान की खरीदारी कर रहे किसान रामपाल राजपूत (42) के ऊपर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामपाल को उसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि रामपाल की मौत की पुष्टि के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एक आरोपी के घर में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गयी। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है और गांव में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। यादव ने बताया कि रामपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

फिलहाल अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बीच प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के भैला मगदुमपुर गांव के बाहर नहर में एक 25 वर्षीय महिला की सिर कटी लाश बरामद होने के मामले का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि पति ने ही अपने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी और हत्या के बाद शिनाख्त मिटाने के लिए पत्नी का सिर काटकर एक कुएं में डाल दिया था तथा सिर कटी लाश एक सूखी नहर में डाल दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मरने वाली की पहचान सुमन देवी (25) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि एसओजी टीम ने सुमन का कटा हुआ सिर कुएं से बरामद कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी पति शिवम सोनी एवं ससुर कैलाशनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, प्रदेश के बागपत जिले के सूरजपुर महनवा गांव में कथित रूप से अवैध संबंधों में बाधक बनने की वजह से रविवार तड़के एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी की मदद से ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर पति की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वाला युवक अय्यूब उर्फ कल्लू के रूप में हुयी है और वह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला था। पुलिस ने बताा कि इस मामले में दोनों आरोपियों - उजमा और उसके प्रेमी नौशाद - को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज