लाइव न्यूज़ :

कलबुर्गीः महाराष्ट्र में 27000 रुपये की कफ सिरप बेचने की कोशिश?, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लिंगराज कन्नी पर एक्शन, मादक पदार्थों की तस्करी पर पार्टी से निकाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 19:58 IST

गुलबर्ग दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लिंगराज कन्नी को मीडिया में आए उन आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि कन्नी प्रभारी मंत्री प्रियंक खड़गे के करीबी सहयोगी हैं।कांग्रेस नेता की मादक पदार्थ गतिविधियों में गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के नैतिक पतन का प्रमाण है।भाजपा के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, वे मुझे किसी भी तरह से बदनाम करना चाहते हैं।

कलबुर्गीः कांग्रेस ने सोमवार को कलबुर्गी जिले में अपने ब्लॉक अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया। यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब खबर आई थी कि मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में महाराष्ट्र में उनकी गिरफ्तारी हुई है। कलबुर्गी जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बयान में कहा, "गुलबर्ग दक्षिण ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लिंगराज कन्नी को मीडिया में आए उन आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया कि वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि कन्नी कलबुर्गी जिले के प्रभारी मंत्री प्रियंक खड़गे के करीबी सहयोगी हैं। भाजपा ने 'एक्स' पर कन्नी के साथ प्रियंक की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, "एक मंत्री के करीबी सहयोगी और जिला स्तर के कांग्रेस नेता की मादक पदार्थ गतिविधियों में गिरफ्तारी कांग्रेस पार्टी के नैतिक पतन का प्रमाण है।"

भाजपा ने प्रियंक पर निशाना साधते हुए कहा, "क्या आपको अपने साथ ड्रग डीलरों को रखने में शर्म नहीं आती?" भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंक ने कहा, "कांग्रेस ने कन्नी के खिलाफ कार्रवाई की है और उन्हें पार्टी से निकाल दिया है।" प्रियंक ने कहा, "भाजपा के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, वे मुझे किसी भी तरह से बदनाम करना चाहते हैं।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह व्यक्ति (कन्नी) कांग्रेस में पदाधिकारी था, जाहिर तौर पर वह महाराष्ट्र में 27,000 रुपये मूल्य की कफ सिरप बेचने की कोशिश कर रहा था।" कांग्रेस नेता ने भाजपा से सवाल किया कि उसने अपने विधायक मुनिरत्न और येदियुरप्पा के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, जो विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं।

प्रियंक ने कहा, "आपके यहां (भाजपा) ऐसे लोग हैं जो दलितों को गाली देते हैं, जो महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं और आपकी पार्टी में पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) मामलों का एक आरोपी है और आप इसके बारे में बात नहीं करना चाहते...कम से कम हम कार्रवाई कर रहे हैं। अगर आपमें हिम्मत है तो मुनिरत्न और येदियुरप्पा पर कार्रवाई करें और फिर मेरे बारे में बात करें।" 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली