लाइव न्यूज़ :

मंदिर में चोरी से पहले चोरों ने जहर देकर सात कुत्तों को मार डाला, दरवाजा तोड़कर दानपेटी से रुपये चुराए, लोगों में आक्रोश

By एस पी सिन्हा | Updated: January 29, 2022 18:21 IST

बिहार के कैमूर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. चोरों ने कुत्तों के मारकर 15000 लूट लिए. मामले की जांच जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले की जांच कर रही है. मंदिर परिसर में ही सात कुत्ते मरे पड़े हैं.मुख्य पार्षद प्रतिनिधी शिव जी गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पटनाः बिहार के कैमूर जिले में मंदिर की दानपेटी से चोरी करने के लिए चोरों के द्वारा एक साथ सात कुत्तों की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों की इस करतूत से लोगों में गुस्सा और उबाल देखा जा रहा है.

घटना शहर स्टेशन रोड स्थित काली माता मंदिर की बताई जा रही है. बताया जाता है कि मंदिर की दानपेटी पर चोरों की नजर थी. इसके पहले भी चोरी का प्रयास किया जा चुका था. लेकिन मंदिर के पुजारी के द्वारा कुत्तों को खाना दिये जाने के कारण बड़े पैमाने पर कुत्ता वहां पर अपना डेरा जमाये रहते थे. मंदिर में कुत्तों के रहने से रात को मंदिर की पहरेदारी हो जाया करती थी.

वहां किसी भी अवांछित व्यक्ति को देखते ही कुत्ते भौंकने लगते थे और उनपर टूट पड़ते थे. लेकिन दानपेटी में जमा धन पर नजर जमाये अपराधियों ने इन कुत्तों को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. शुक्रवार की रात भी मंदिर में ग्रील बंद था. उसे तोड़ने पर कुत्ते भौंकने लगते. इस डर से चोरों नें सभी कुत्तों को खाने में जहर दे दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात मंदिर परिसर में सात कुत्ते थे. चोरों ने जहर देकर सभी को मार डाला. उसके बाद दरवाजा तोड़कर दानपेटी में मौजूद सभी रुपये चुरा लिए. घटना की जानकारी सुबह में मंदिर के पुजारी को मिली, जब उन्होंने ग्रिल को टूटा पाया. इसके बाद उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में ही सात कुत्ते मरे पड़े हैं.

इसके बाद जब उन्होंने दानपेटी को देखा तो माजरा समझ में आ गई. इसकी जानकारी मिलने पर शहर वासियों में काफी उबाल देखा जा रहा है. लोगों ने मरे कुत्तों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. इसके साथ ही अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. इस घटना से आक्रोशित मंदिर समिति के सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य पार्षद प्रतिनिधी शिव जी गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू यादव ने मुझे जेल में डाला?, अगर नीतीश कुमार नहीं होते, तो क्या लालू यादव मुख्यमंत्री बनते?, सम्राट चौधरी ने विधानसभा में कहा-सत्ता किसी की विरासत नहीं होती, वीडियो

भारततेजस्वी यादव अपने परिवार में अपनी बहन का सम्मान नहीं कर सकते?, सीएम सम्राट चौधरी ने कहा-सम्मान की बात न करे और हमला करेंगे तो सुनना पड़ेगा, वीडियो

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

क्राइम अलर्टमटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?