अड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2026 05:36 IST2026-04-24T05:35:19+5:302026-04-24T05:36:18+5:30

मृतकों में श्वेता पुरुषोत्तम नगरे (16, अड्याल), प्रभाकर चाचरकर (48) और उनकी पत्नी मुन्नी (43, दोनों वेलतूर निवासी), नयना देवराम नगरे (18) और दुर्गा देवराम नगरे (42) शामिल हैं. दुर्गा और नयना, मां-बेटी हैं.

Adyal Truck hits van near 5 killed, mother-daughter, groom's maternal uncle and aunt dead 4 seriously injured see pics bhandra | अड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

photo-lokmat

Highlightsजख्मियों की चीखो-पुकार से गूंज रहे घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था.अड्याल के रहनेवाले सुदर्शन नान्हे की शादी गुरुवार को 5 किमी दूर कोंढा के चर्च में थी.आवाज सुनकर नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

अडयाल: भंडारा जिले की पवनी तहसील के अड्याल गांव के पास गुरुवार रात 9:45 बजे हुई एक भीषण दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 बुरी तरह घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ, जब हाईवे पर बारातियों से भरी वैन को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. जख्मियों की चीखो-पुकार से गूंज रहे घटनास्थल का दृश्य अत्यंत हृदयविदारक था.

मृतकों में श्वेता पुरुषोत्तम नगरे (16, अड्याल), प्रभाकर चाचरकर (48) और उनकी पत्नी मुन्नी (43, दोनों वेलतूर निवासी), नयना देवराम नगरे (18) और दुर्गा देवराम नगरे (42) शामिल हैं. दुर्गा और नयना, मां-बेटी हैं. मृतकों में दूल्हे के मामा-मामी भी शामिल हैं.

घायलों में से चालक सोहम जागेश्वर गेडाम (25, पिंपलगांव) और दूल्हे के मित्र उमेश बोधनलाल सोनवणे (24, खैरलांजी, मध्यप्रदेश) को अड्याल के ग्रामीण अस्पताल, जबकि अड्याल निवासी रक्षा खेड़कर (20) और स्नेहा गिरिधर नान्हे (18) को भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अड्याल के रहनेवाले सुदर्शन नान्हे की शादी गुरुवार को 5 किमी दूर कोंढा के चर्च में थी.

कोंढा में गोधूलि बेला में विवाह संपन्न होने के बाद रात में बाराती एक वैन (एमएच 36/ जेड 0861) से अड्याल वापसी के लिए रवाना हुए. बारातियों की पहली खेप छोड़कर जब वैन इन 9 लोगों को लेकर लौट रही थी, तभी गांव के पास सहायता नगर परिसर में वैन को ट्रक ने उड़ा दिया. यह ट्रक (सीजी 08 / एडब्ल्यू 6635) 10 चक्के वाला था.

हादसे की आवाज सुनकर नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. जैसे ही हादसे की खबर कोंढा मेन विवाहस्थल पर पहुंची, कोहराम मच गया. रात में बड़ी संख्या में नागरिक घटनास्थल और थाने में जमा हो गए.

Web Title: Adyal Truck hits van near 5 killed, mother-daughter, groom's maternal uncle and aunt dead 4 seriously injured see pics bhandra

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे