मटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका
By फहीम ख़ान | Updated: April 23, 2026 21:14 IST2026-04-23T21:00:40+5:302026-04-23T21:14:47+5:30
कोतवाली पुलिस ने समद की कथित पत्नी खैरून्निसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस प्रकरण से आगामी दिनों में शहर में भुचाल मचने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

मटका किंग की जमीन बेचकर ठगी, समद की कथित पत्नी पर FIR, विवाद गरमाने की आशंका
नागपुर: फर्जी दस्तावेज बनाकर दिवंगत मटका किंग समद की जमीन की बिक्री का सौदा करके ठगी किए जाने का प्रकरण सामने आया है. कोतवाली पुलिस ने समद की कथित पत्नी खैरून्निसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस प्रकरण से आगामी दिनों में शहर में भुचाल मचने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
शिकायतकर्ता बिल्डर रोहन ठक्कर है. ठक्कर की शिकायत के अनुसार खैरून्निसा ने खूद को समद की पत्नी बताया. समद की बेसा में जमीन है. समद की मृत्यु के बाद खैरून्निसा ने खूद को जमीन का वारिस बताया. उसने फर्जी दस्तावेज दिखाकर ठक्कर से जमीन का सौदा किया. ठक्कर से समय-समय पर एक करोड़ से अधिक की राशि हासिल कर ली. जमीन की रजिस्ट्री करने में टालमटोल किए जाने से ठक्कर को संदेह हुआ.
उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस हरकत में आ गई. उसने कोतवाली थाने में खैरून्निसा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया. इस प्रकरण में कई बड़े नाम शामिल होने का पता चला है. उनपर कार्रवाई किए जाने से प्रकरण में बवाल होने की प्रबल आशंका है. इस वजह से पुलिस जांच में काफी सावधानी बरत रही है.
खैरून्निसा समद की मृत्यु के बाद काफी चर्चा में रही है. समद की शहर में कई स्थानों पर जमीन है. उनकी करोड़ों में कीमत है. यह जमीन हथियाने के लिए सालों से विवाद चल रहा है. इस जमीन पर शहर के कई प्रभावशाली लोगों की नजर है. इनमें कुछ दिग्गज नेता भी शामिल है. इस संबंध में पहले भी मामले दर्ज हुए है. समय किसी समय शहर का मटका किंग हुआ करता था. उसकी अजनी क्वार्टर परिसर में काफी ख्याती थी.