लाइव न्यूज़ :

Jaipur Murder Case: मेरठ जैसा कांड जयपुर में, पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति का किया कत्ल, लाश को बोरे में भरकर लगाया ठिकाने; वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: March 20, 2025 14:45 IST

Jaipur Murder Case: राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी।

Open in App

Jaipur Murder Case: इन दिनों मेरठ में हुए मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या का मामला सुर्खियों में है। पत्नी द्वारा नेवी अधिकारी की हत्या ने पूरे इलाके को ही नहीं बल्कि देशभर में सनसनी मचा दी है। वहीं, अब जयपुर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी। 42 वर्षीय महिला गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल कुशवाह ने कथित तौर पर धन्ना लाल सैनी की हत्या करने के बाद उसके शव को बाइक पर ले गए।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सैनी सब्जी विक्रेता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोपाली देवी पिछले पांच सालों से कुशवाह के साथ रिलेशनशिप में थी। पीड़ित को शक था कि उसकी पत्नी का कुशवाह के साथ संबंध है। 15 मार्च को देवी का पति सच जानने के लिए कुशवाह की दुकान श्याम फैशन पर पहुंचा। हालांकि, वह कुशवाह के साथ देवी को दुकान पर देखकर चौंक गया।

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की हत्या

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सैनी को ऊपरी मंजिल पर ले गए और फिर कथित तौर पर लोहे की रोड से उन पर वार किया। सैनी के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए देवी और उसके प्रेमी ने सैनी के शव को एक बड़े प्लास्टिक के बोरे में डाला और बाइक पर रखकर रिंग रोड पर भैरूजी मंदिर के पास जंगल में ले गए।

इसके बाद उन्होंने शव को आग लगा दी। कुशवाह और देवी द्वारा सैनी के शव को बाइक पर ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया।

16 मार्च को पुलिस को जंगल में सैनी का अधजला शव मिला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मेरठ में भी ऐसा ही कांड

यह घटना मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की कथित तौर पर उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आई। राजपूत इस साल फरवरी में यूनाइटेड किंगडम से भारत आए थे। कथित तौर पर 4 मार्च को उनकी हत्या कर दी गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :जयपुरJaipur Policeमहिलाहत्याक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?