लाइव न्यूज़ :

सुनंदा मौत मामला: अदालत ने पुलिस को थरूर को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: December 19, 2018 00:23 IST

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को यहां की पुलिस को कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी थरूर को कुछ दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया। 

Open in App

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को यहां की पुलिस को कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी थरूर को कुछ दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया। 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल से थरूर की ओर से वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा मुहैया कराये गये कुछ इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों में विसंगतियां हैं, जिसके बाद उक्त निर्देश जारी किये गये।

पाहवा ने अदालत को बताया कि साक्ष्यों की सूची में अंकित कुछ दस्तावेज या तो उन्हें मिले नहीं हैं या खुल नहीं पा रहे।पाहवा ने अदालत में कहा, ‘‘अभियोजन और बचाव पक्ष के पास उपलब्ध सभी दस्तावेजों के मिलान में समय लग रहा है।’’ 

सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात को शहर के एक बड़े होटल में अपने सुइट में मृत मिली थीं। उस समय थरूर के बंगले में मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ वहां ठहरे हुए थे। 

टॅग्स :शशि थरूरमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

क्राइम अलर्टDelhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई