लाइव न्यूज़ :

Up ki Taja Khabar: मथुरा में खनन माफिया ने किया पुलिस के गश्ती दल पर हमला, दो सिपाही घायल

By भाषा | Updated: August 16, 2020 14:25 IST

मथुरा में गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर दिया जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देगश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार की रात यमुना किनारे गश्त कर रहे दो पुलिस कांस्टेबल पर खनन माफिया के लोगों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सिपाहियों की शिकायत पर खननकर्ताओं के गांव में दबिश देकर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग गए।

पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला थाना फरह की रैपुरा जाट पुलिस चौकी के क्षेत्र का है जहां शुक्रवार की रात चेतक पुलिस दल के दो सिपाही विशाल व रविंद्र बाइक पर गश्त कर रहे थे। जब वे दोनों आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से रैपुरा पुल की तरफ जा रहे थे कि तभी बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वे पुल के नीचे खड़े हो गए।

उसी समय उन्होंने कंजौली घाट से गुजर रहे बालू से भरे ट्रैक्टर देखे। पुलिसकर्मी कुछ करते, उससे पहले ही खनन माफिया ने उन दोनों सिपाहियों पर हमला कर दिया। उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर थाने से मदद लेकर इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने माफिया से संबंधित गांव भदाया में रात में ही दबिश देकर अजीत, गोपाल और भेदजीत को पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गांव से भाग गए।

पुलिस ने घायल सिपाही रविंद्र की तहरीर पर यमुना किनारे कंजौली घाट पर अवैध खनन में संलिप्त नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर बाकियों की तलाश शुरु कर दी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?