लाइव न्यूज़ :

मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं, लेकिन..., प्रभाकर के 25 करोड़ की फिरोती के आरोप पर बोला किरण गोसावी

By अनिल शर्मा | Updated: October 26, 2021 11:14 IST

गोसावी ने कहा कि प्रभाकर सिर्फ इसलिए आरोप लगा रहा है क्योंकि उसको पिछले 12 दिनों से पैसे नहीं दिए हैं। प्रभाकर को कब से जानते हैं? के सवाल पर गोसावी ने कहा कि उसे पिछले 4 महीने से जान रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देअगर मैंने कहा होता कि ये डील 500 करोड़ रुपये की है तो क्या आप मान जाते?: फरार जासूस किरण गोसावीफोन पर मिल रही धमकियों के कारण मैं महाराष्ट्र से बाहर हूंः गोसावी

मुंबईः आर्यन खान ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह किरण गोसावी पर एक अन्य गवाह ने 25 करोड़ फिरोती मांगने का आरोप लगाया है। प्रभाकर सईल के आरोपों पर फरार निजी जासूस व एनसीबी गवाब किरण गोसावी ने कहा कि यह बिल्कुल झूठ है। गोसावी ने कहा कि यदि इस संबंध में कोई साक्ष्य है तो वे उसे पेश करें। मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।

बीबीसी मराठी से बातचीत में गोसावी ने उसपर लगे कई आरोपों का जवाब दिया है। गोसावी ने प्रभाकर के आर्यन खान को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ की फिरौती के मांगने और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को उसमें से 8 करोड़ दिए जाने के आरोप पर कहा कि यह बिल्कुल झूठ है।  मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं।लेकिन अगर उनके ख़िलाफ़ सबूत हैं तो उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।

गोसावी ने यहां तक कहा कि प्रभाकर सिर्फ इसलिए आरोप लगा रहा है क्योंकि उसको पिछले 12 दिनों से पैसे नहीं दिए हैं। प्रभाकर को कब से जानते हैं? के सवाल पर गोसावी ने कहा कि उसे पिछले 4 महीने से जान रहा हूं। वह मेरे से काम मांगने आया था। प्रभाकर ने दावा किया था कि उसने गोसावी को फोन पर 25 करोड़ में डील पर बात करते सुना था। 

गोसावी ने इसपर कहा है कि अगर मैंने कहा होता कि ये डील 500 करोड़ रुपये की है तो क्या आप मान जाते? वह इस मामले में पंच थे क्योंकि वह मेरे साथ थे। इसलिए उन्हें गवाह के रूप में लिया गया। फोन पर मिल रही धमकियों के कारण मैं महाराष्ट्र से बाहर हूं। तो इस कारण विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया है। मुझे नहीं पता कि प्रभाकर को क्या लालच दिया गया है। 24 तारीख को ये बात कैसे सामने आई?

टॅग्स :आर्यन खानNCB Mumbaiक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए