लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्या केस: लड़की किसी के साथ भाग गई.. कहकर पुलिस ने तुरंत दर्ज नहीं की थी रिपोर्ट, 3 पुलिसवाले निलंबित

By भाषा | Updated: December 1, 2019 13:59 IST

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर निर्देश दिया गया है कि संज्ञेय अपराध से संबंधित शिकायत पुलिस थाने में आने पर तुरन्त मामला दर्ज किया जाए, भले ही मामला उनके क्षेत्राधिकार का हो या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के बाहरी इलाके में एक पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना में उसके लापता होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने बताया कि परिवार द्वारा पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या की घटना में उसके लापता होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साइबराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने बताया कि परिवार द्वारा पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच करने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

परिवार ने अपनी शिकायत में कहा था कि पुलिस ने न्यायिक कारणों का हवाला देते हुए महिला के लापता होने पर समय रहते कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जांच की गई, जिसके बाद उप-निरीक्षक और दो कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को एक बार फिर निर्देश दिया गया है कि संज्ञेय अपराध से संबंधित शिकायत पुलिस थाने में आने पर तुरन्त मामला दर्ज किया जाए, भले ही मामला उनके क्षेत्राधिकार का हो या नहीं।

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य श्याममला कुंदर घटना की जांच के लिये यहां पहुंची। उन्होंने जांच के बाद उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी, जो मृतका के परिवार की शिकायत पर समय पर कथित तौर पर हरकत में नहीं आये थे।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नयी दिल्ली में बताया था कि आयोग की एक टीम मृतका के परिवार के पास गई, जिसने टीम को बताया कि पुलिस ने मामले में नकारात्मक भूमिका निभाई। परिवार के सदस्यों ने यह भी कहा कि पुलिस ने आरोप लगाया कि वह (पशु चिकित्सक) किसी के साथ भाग गई है।

टॅग्स :रेपहैदराबादगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?