लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप और हत्या मामला: चारों आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस दायर करेगी याचिका

By भाषा | Updated: December 1, 2019 14:28 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आगे की जांच के लिए हम हिरासत याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में की जाने वाली पूछताछ की प्रक्रिया को जेल में भी किया जा सकता

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने उन खबरों के खारिज कर दिया, जिनमें यह कहा जा रहा था कि आरोपियों में से एक ने मर जाने के बाद भी महिला का उत्पीड़न किया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।’’

हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक पशु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने रविवार को कहा कि वह चारों आरोपियों से आगे पूछताछ के लिए अदालत में याचिका दायर कर उनकी हिरासत की मांग करेगी। चारों आरोपियों को महिला से दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। गुस्साई भीड़ ने शनिवार को शादनगर पुलिस थाने का घेराव किया था, जहां आरोपियों को रखा गया था। भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए थाने में ही कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

आरोपियों को हैदरबाद ले जा रही पुलिस के काफिले पर शनिवार को पत्थरबाजी भी हुई थी और भीड़ को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने बताया कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से बृहस्पतिवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 28 नवंबर की सुबह में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आगे की जांच के लिए हम हिरासत याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में की जाने वाली पूछताछ की प्रक्रिया को जेल में भी किया जा सकता है। इसके अलावा अधिकारी ने उन खबरों के खारिज कर दिया, जिनमें यह कहा जा रहा था कि आरोपियों में से एक ने मर जाने के बाद भी महिला का उत्पीड़न किया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की भी कोशिश की थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।’’ जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या लॉरी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि वह गवाह है। 

टॅग्स :हैदराबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?