लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच की मौत, रामगढ़ से आसनसोल जा रहे थे सभी, क्रेन के सहारे स्विफ्ट कार को निकाला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2021 14:59 IST

झारखंड के धनबाद जिले का मामला है. घटना गोविंदपुर थाना इलाके के जीटी रोड कालाडीह मोड पुल के पास की है.

Open in App
ठळक मुद्दे मृतकों में दो पुरुष, दो महिला एवं एक बच्ची शामिल हैं.वाहन की गति तेज होने का कारण ये घटना घटी.पुलिस ने हादसे में मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है.

रांचीः झारखंड के धनबाद जिले में आज सुबह घटी एक बड़ी सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना आज सुबह 6:15 बजे की है. गाड़ी में सवार लोग रामगढ़ गाटोटाड घाटी से आसनसोल जा रहे थे कि खाई में पलट गई.

 

मृतकों में दो पुरुष, दो महिला एवं एक बच्ची शामिल हैं. घटना गोविंदपुर थाना इलाके के जीटी रोड कालाडीह मोड पुल के पास की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडी संख्या जेएच 02 एएम- 0996 स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर दो पुरुष, दो महिला एवं एक बच्ची आसनसोल के लिए जा रहे थे. कार कौआबांध पुलिया के नजदीक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई.

इससे कार पर सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में एक का नाम वसीम अकरम और दूसरा का शकील अख्तर है. आधार कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान हुई. पुलिस ने हादसे में मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है. बताया जाता है वाहन की गति तेज होने का कारण ये घटना घटी.

कार एक चारदिवारी के समीप पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड गये और कार में सवार सभी लोग गाडी में ही फंस गये. घटना की सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया.

क्रेन के सहारे स्विफ्ट कार को पुलिया से बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच (पीएमसीएच) धनबाद भेजा. पुलिस का मानना है कि तेज गति से कार चलाने के कारण हादसा हुआ. जिस पुलिया के पास हादसा हुआ वहां घुमाव है.

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े