लाइव न्यूज़ :

धनबाद में 2 भू-धंसान, आधे दर्जन घर जमींदोज, वैन गहरी खाई में गिरी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2025 17:47 IST

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बीसीसीएल कतरास स्थित कांटा पहाड़ी में एमपीएल आउट सोर्सिंग कंपनी का सर्विस वैन स्लाइड कर लगभग 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। खदान के नीचे गड्ढे में पानी भरा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद से लोग दहशत में हैं। नागेश्वर यादव और कारू यादव के मवेशी समेत नगदी और जेवरात गोफ में समा गए हैं।नागेश्वर ने बताया कि मवेशी के साथ जेवरात व भारी रकम गोफ में समा गए हैं। कोल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

धनबादःझारखंड में धनबाद जिले के कतरास में आज शुक्रवार की सुबह दो बड़े हादसे हो गए। पहली घटना बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र के रामकनाली ओपी के बट्टू बाबू बंगला के पास घटी, जिसमें भू-धंसान से करीब आधे दर्जन घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं करीब एक दर्जन मवेशी गोफ के अंदर समा गए। जबकि दूसरी घटना में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) के एरिया नंबर 4 में अचानक जमीन धंसने (लैंड स्लाइड) से कंपनी की सर्विस वैन गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भू-धंसान हादसे के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने लगे। यह इलाका डेंजर जोन में शामिल है। घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। नागेश्वर यादव और कारू यादव के मवेशी समेत नगदी और जेवरात गोफ में समा गए हैं।

इस संबंध में नागेश्वर ने बताया कि मवेशी के साथ जेवरात व भारी रकम गोफ में समा गए हैं। वहीं इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बीसीसीएल कतरास स्थित कांटा पहाड़ी में एमपीएल आउट सोर्सिंग कंपनी का सर्विस वैन स्लाइड कर लगभग 100 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। खदान के नीचे गड्ढे में पानी भरा हुआ है।

वैन में आउटसोर्सिंग के करीब आधा दर्जन कर्मी मौजूद थे। वैन को निकालने के लिए अधिकारियों की टीम लगी हुई है। सुरक्षा को लेकर कतरास अंचल के सभी थानों की पुलिस, सीआईएसएफ की टीम डटी हुई है। कोल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब वैन में 5 से छह मजदूर सवार थे और वे कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। जमीन खिसकने की वजह से वैन असंतुलित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में समा गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सभी मजदूरों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी की पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं प्रशासन की ओर से क्षेत्र को घेर कर आम जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, जिससे राहत कार्य में कोई बाधा न आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र पहले से ही ज़मीन धंसने की घटनाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में मातम और भय का माहौल है और लोग राहत की उम्मीद में नजरें टिकाए हुए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीDhanbadझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?