लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर मेरी बेटी को मारते हो, तेरे साथ नहीं भेजना, गुस्से में आकर दामाद ने ससुर को आग में झोंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 21:08 IST

पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरिश्तेदार ने कॉल करने वाले के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। छह बजे घर आया और अपनी पत्नी को वापस ले जाने की मांग करने लगा।शराबी संदीप बेटी निशा को परेशान कर रहा था।

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली में घरेलू विवाद के दौरान अपने ससुर को कथित तौर पर आग के हवाले करने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रणवीर सिंह (60) ने रविवार को झुलसने के बाद दम तोड़ दिया। रणवीर ऑटोरिक्शा चलाते थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 अगस्त की सुबह घरोली एक्सटेंशन में हुई। घटना से एक दिन पहले मृतक रणवीर की बेटी निशा अपने पति संदीप से झगड़े के बाद मायके लौट आई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "गाजीपुर पुलिस थाने को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि एक रिश्तेदार ने कॉल करने वाले के पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। पीड़ित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया और बाद में सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।"

एक अधिकारी ने बताया कि अपनी मौत से पहले, रणवीर सिंह ने बयान दिया था कि आठ साल पहले संदीप और उसकी बेटी की शादी हुई थी और उसके बाद से शराबी संदीप बेटी निशा को परेशान कर रहा था। संदीप 16 अगस्त की सुबह करीब छह बजे घर आया और अपनी पत्नी को वापस ले जाने की मांग करने लगा।

जब सिंह ने बेटी निशा को भेजने से इनकार किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके ऊपर पेट्रोल डाला और लाइटर से आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर थाने में हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रणवीर सिंह की 24 अगस्त को मृत्यु के बाद, भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत आरोप को हत्या में बदल दिया गया।

अधिकारी ने कहा, "आरोपी फरार था और उसने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना फोन तोड़ दिया था। तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से उसका पता लगाया गया। 19 अगस्त को, आरोपी के पूर्व कार्यस्थल से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह पहले गाजियाबाद के एक निजी स्कूल में माली का काम करता था।"

मूल रूप से गाजियाबाद निवासी संदीप घटना के समय बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का हिंसा और अनियमित व्यवहार का इतिहास रहा है। अधिकारी ने कहा, "घटना से एक सप्ताह पहले, संदीप ने अपनी मां के साथ मारपीट की थी और गैस सिलेंडर को चालू करने की कोशिश की थी।" पुलिस ने कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है और फोरेंसिक साक्ष्य तथा प्रमुख गवाहों के बयान एकत्र करने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पोस्टमार्टम एलबीएस अस्पताल में किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली