लाइव न्यूज़ :

बलरामपुरः रोज की तरह जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहे थे मासूम?, जहरीले सांप के काटने से बहन सोनिया और भाई रामसाय की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2025 13:28 IST

Balrampur: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामानुजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमराटोला गांव में जहरीले सांप के काटने से सोनिया (14) और भाई रामसाय (आठ) की मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसरवन आयाम का परिवार रोज की तरह जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था।देर रात लगभग तीन बजे अचानक सोनिया और रामसाय रोने लगे।सोनिया के गाल में और रामसाय के हाथ में सांप के काटने के निशान थे।

Balrampur:छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जहरीले सांप के काटने से सगे भाई बहन की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमराटोला गांव में जहरीले सांप के काटने से सोनिया (14) और उसके भाई रामसाय (आठ) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि सेमराटोला गांव के निवासी सरवन आयाम का परिवार रविवार-सोमवार की रात रोज की तरह जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। देर रात लगभग तीन बजे अचानक सोनिया और रामसाय रोने लगे। अधिकारियों ने बताया कि जब सरवन ने दोनों को देखा तब सोनिया के गाल में और रामसाय के हाथ में सांप के काटने के निशान थे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजन दोनों बच्चों को वहां से लगभग सात किलोमीटर दूर रामानुजगंज के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रामानुजगंज थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में एक कार के सड़क किनारे गहरे नाले में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों लोकेश साहू और पंकज दास की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बिलाईगढ़ के भटगांव निवासी पांच लोग एक मारूती ब्रेजा कार में सवार होकर गरियाबंद जिले के भूतेश्वर नाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब वह फिंगेश्वर क्षेत्र में थे तब उनके वाहन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर लगभग 25 फुट गहरे एक नाले में गिर गया।

इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा