लाइव न्यूज़ :

औरंगाबादः झगड़े के बाद पति गया काम पर, मां ने अपने 4 बच्चों को जहर खिलाकर खुद खाया, सूर्यमणि, राधा, शिवानी की मौत, 2 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2025 16:43 IST

Aurangabad: सोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि लोग झिकटिया गांव के रहने वाले हैं और रात से ही रवि और सोनिया के बीच झगड़ा चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देAurangabad: महिला 4 बच्चों के साथ रफीगंज स्टेशन पहुंची और जहर खिला दिया।Aurangabad: मां के द्वारा बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया।Aurangabad: महिला ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए खुद भी जहर खाया।

औरंगाबादःबिहार के औरंगाबाद जिले से बुधवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने 4 बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खिलाते ही उसके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनिया देवी नाम की महिला का अपने पति रवि बिंद से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद जब पति सुबह काम पर चला गया, तब महिला अपने 4 बच्चों के साथ रफीगंज स्टेशन पहुंची और सभी को जहर खिला दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां के द्वारा बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। इसके बाद पांचों को छटपटाते देखकर आरपीएफ जवान एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 5 वर्षीय सूर्यमणि कुमारी, 3 वर्षीय राधा कुमारी, 1 वर्षीय शिवानी कुमारी की मौत हो गई।

जबकि 6 वर्षीय रितेश कुमार एवं मां 40 वर्षीय सोनिया देवी को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि सोनिया देवी नालंदा जिला की रहने वाली है। उसकी शादी रवि बिंद से हुई थी।

सोनिया देवी के देवर राम सूरज बिंद ने बताया कि वे लोग झिकटिया गांव के रहने वाले हैं और बीती रात से ही रवि और सोनिया के बीच झगड़ा चल रहा था। महिला ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए खुद भी जहर खाया और अपने चार बच्चों को भी जहर खिला दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा