लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: नवजात शिशु को फेंकने पर डॉक्टर और एएनएम गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2019 05:18 IST

आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले में बिन ब्याही मां द्वारा एक नर्सिंग होम में अपनी नवजात शिशु छोड़े जाने के बाद उसे एक मंदिर के समीप फेंकने और बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में शनिवार को एक निजी डॉक्टर और एक एएनएम को गिरफ्तार किया गया।

Open in App

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में बिन ब्याही मां द्वारा एक नर्सिंग होम में अपनी नवजात शिशु छोड़े जाने के बाद उसे एक मंदिर के समीप फेंकने और बाद में उसकी मौत हो जाने के मामले में शनिवार को एक निजी डॉक्टर और एक एएनएम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार इस शिशु को एक अक्टूबर को माचिलीपटनम के एक नर्सिंग होम में छोड़ दिया गया था। उसी दिन डॉ. धनवंतरि श्रीनिवासाचार्य और एएनएम बेबी रानी की अगुवाई में नर्सिंग कर्मचारियों ने बच्चे को कथित रूप से श्री वेंकेटेश्वरसामी मंदिर के समीप फेंक दिया था।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दो अक्टूबर को शिशु को विजयवाड़ा के अस्पताल ले जाने को कहा। विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में शिशु को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस नवजात शिशु को उसकी मां द्वारा छोड़े जाने के बाद डॉ. श्रीनिवासाचार्य और एएनएम बेबी रानी को उसे फेंकने की घटना में शामिल पाया गया।

वैसे जो डॉक्टर प्रसव के वक्त मौजूद था, वह फरार है। चिलाकलापुडी के सर्किल इंस्पेक्टर एम. वेंकेटनारायण ने बताया कि माचिलीपटनम के ग्राम राजस्व अधिकारी सुधाकर की शिकायत पर डॉ. श्रीनिवासाचार्य और एएनएम को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया