बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक 34 वर्षीय महिला अपने किराए के फ्लैट में मृत पाई गई। झारखंड की मूल निवासी यह महिला अपार्टमेंट में अकेली रहती थी। पीड़िता की पहचान झारखंड के धनबाद जिले की निवासी पूजा दत्ता के रूप में हुई, जो बॉश कंपनी में कार्यरत थीं। यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब पड़ोसियों ने फ्लैट से आ रही लगातार दुर्गंध के बारे में पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला का नग्न शव रक्त से लथपथ पाया। शव अर्ध-सड़ी हुई अवस्था में था। फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, महिला की मृत्यु शव मिलने से दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, हालांकि घर के अंदर बिखरे हुए फटे हुए कागज मिले।
जिससे संदेह होता है कि उसने दरवाजा बंद करके आत्महत्या की होगी। मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि महिला पिछले तीन वर्षों से किराएदार थी। आखिरी बार 23 अप्रैल को देखा गया था, जब वह किराने का सामान खरीदने के लिए फ्लैट से बाहर निकली थीं। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया है और कहा कि पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच जारी है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।