लाइव न्यूज़ :

17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2026 17:29 IST

विभाग के द्वारा जारी विस्तृत रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त अवधि में 2.42 करोड़ लीटर देशी और 2.40 करोड़ लीटर विदेशी शराब समेत कुल 4.83 करोड़ लीटर शराब बरामद की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी से जुड़े कुल 11,37,731 मामले दर्ज किए गए हैं।5,60,639 केस उत्पाद विभाग और 5,77,092 केस पुलिस द्वारा दर्ज किए गए।अवधि में कुल 17,18,058 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, बिक्री और सेवन के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी से जुड़े कुल 11,37,731 मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से 5,60,639 केस उत्पाद विभाग और 5,77,092 केस पुलिस द्वारा दर्ज किए गए। इस अवधि में कुल 17,18,058 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग के द्वारा जारी विस्तृत रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त अवधि में 2.42 करोड़ लीटर देशी और 2.40 करोड़ लीटर विदेशी शराब समेत कुल 4.83 करोड़ लीटर शराब बरामद की गई है।

इनमें से करीब 98 फीसदी यानी 4.73 करोड़ लीटर शराब का विनष्टीकरण भी किया जा चुका है। जनवरी 2022 से मार्च 2026 तक ड्रोन के जरिए 1.64 लाख से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें 8834 केस दर्ज और 5090 लोगों की गिरफ्तारी हुई। वहीं मोटर बोट के माध्यम से जलमार्ग और दियारा क्षेत्रों में 80 हजार से अधिक छापेमारी कर 16 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई।

जनवरी 2023 से मार्च 2026 के बीच चेक पोस्टों पर 1.78 लाख मामले दर्ज हुए और 2.92 लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 12,391 वाहन जब्त किए गए। शराबबंदी मामलों में 1.67 लाख से अधिक वाहन जब्त किए गए, जिनमें से 80,207 वाहनों की नीलामी कर करीब 357.21 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई।

वहीं 25,232 वाहनों को जुर्माना लेकर छोड़ा गया, जिससे 101.24 करोड़ रुपये मिले। विशेष उत्पाद न्यायालयों में दर्ज मामलों में से अब तक 50 फीसदी मामलों का निष्पादन हो चुका है। इनमें 99 फीसदी मामलों में दोषियों को सजा सुनाई गई है। विभाग ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 84 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जिनमें 67 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट शामिल हैं।

सभी चेक पोस्ट सीसीटीवी से लैस हैं और 24 घंटे संचालित हो रहे हैं। यहां हैंड हेल्ड स्कैनर से वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा 80 उत्पाद थाने भी सक्रिय हैं। जहां ड्रोन, मोटर बोट, स्निफर डॉग, ब्रेथ एनालाइजर जैसे आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

इसके साथ ही सरकार की ‘मुख्यमंत्री नीरा संवर्धन योजना’ के तहत ताड़ी के विकल्प के रूप में नीरा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2025 के ताड़ सीजन में 2.02 करोड़ लीटर नीरा का उत्पादन और लगभग 2 करोड़ लीटर की बिक्री दर्ज की गई। इस योजना से 9,142 टैपर और 9,712 पेड़ मालिक जुड़े हैं।

‘सतत जीविकोपार्जन योजना’ के तहत शराब और ताड़ी से जुड़े 45,994 परिवारों को वैकल्पिक रोजगार से जोड़ा गया है। इन परिवारों को 195.50 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। विभाग का दावा है कि आधुनिक तकनीक, सख्त निगरानी और लगातार छापेमारी से राज्य में शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहार समाचारसम्राट चौधरीनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

भारतउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

भारतबिहार में सक्रिय गिरोहों का डाटाबेस तैयार कर उनकी गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर, 22 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने कुल 10 मुठभेड़ किए

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?