लाइव न्यूज़ :

खगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या?, तेजस्वी यादव ने कहा- भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2026 15:26 IST

21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीन भावना की नजर से देखती है।

Open in App
ठळक मुद्देपांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था।‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?

पटनाःबिहार के खगड़िया निवासी 23 वर्षीय पांडव कुमार की दिल्ली में गोली मारकर की गई हत्या के बाद सियासत गर्मा गई है। उस गोलीबारी में घायल पांडव कुमार के दोस्त कृष्णा की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार में “बिहारी होना” ही सबसे बड़ा अपराध और देशद्रोह हो गया है। उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की सिर्फ इसलिए गोली मार कर हत्या कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था।

‘बिहारी होने के अपराध’ में ही उसका दोस्त कृष्ण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में जिस जगह “बिहारी” समझ गोली मारी गई है वहां निगम पार्षद भाजपा का, विधायक भाजपा का, सांसद भाजपा का, मुख्यमंत्री भाजपा का, बिहार में मुख्यमंत्री भाजपा का, आधा दर्जन निष्क्रिय बड़बोले केंद्रीय मंत्री बिहार के, उपराज्यपाल भाजपा के, गृह मंत्री भाजपा के, प्रधानमंत्री भाजपा के है। भाजपा बिहारियों के लिए काल बन चुकी है। क्या इन भाजपाइयों में किसी में हिम्मत है कि एक गरीब मेहनतकश बिहारी की हत्या करने वाले उस हत्यारे पुलिसकर्मी को सजा दिलवा सके?

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि असल में, 21 वर्षों की नीतीश-भाजपा की खराब नीतियों के कारण बिहारवासियों को मजबूरन दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है और दूसरे राज्यों की भाजपा सरकार और प्रशासन मेहनतकश बिहारियों को सम्मान नहीं बल्कि शक, नफरत और हीन भावना की नजर से देखती है।

हर बार बिहारी पर अत्याचार होता है, प्रवासी बिहारी प्रताड़ना के शिकार होते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी ने ‘बिहारी होने' मात्र से अपराधी मान लिया और गोली मार दी। इससे अधिक निंदनीय घटना क्या हो सकती है?

बड़बोले एनडीए नेता इस घटना पर बिल में छिपे हुए है। हमारी मांग है कि बिहारियों को प्रताड़ित करने वाले वाली कथित डबल इंजन सरकार जल्द मामले की गहनता से जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करे। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे। हत्यारे की सजा दिलाए। ये घटना बिहार और बिहार वासियों के सम्मान पर आघात है। इसलिए न्याय चाहिए और अभी अविलंब चाहिए।

टॅग्स :बिहारपटनातेजस्वी यादवBJPदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार मंत्रिमंडल विस्तारः पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बनेंगे नए मंत्री?, दिल्ली तक लॉबिंग कर दावेदारी मजबूत कर रहे विधायक, रेस में कौन-कौन शामिल?

भारतGujarat Election Result 2026: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल, भाजपा और अमित शाह की अब तक सबसे बड़ी कामयाबी

भारतकौन होगा दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष? वीरेंद्र सचदेवा का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही मुख्य दावेदार सामने आए

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

भारतबीजेपी दफ़्तर के चपरासी से पार्षद तक: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में रमेशभाई भील की बड़ी जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतUCC को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तेज किए प्रयास, उच्च स्तरीय समिति का गठन, जानें क्या करेगी कमेटी?

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

भारतरवींद्र जडेजा की बहन नयना बा चुनाव हारीं?, राजकोट वॉर्ड नंबर 2 से कांग्रेस की उम्मीदवार को मात

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026 परिणाम: नगरपालिका में 428-तालुका पंचायत में 357 सीटों पर आगे बीजेपी और जिला पंचायत में 64 सीट पर जीत, देखिए अन्य दल